Breaking News
Home / Events / राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को डीएवी महिला कॉलेज में

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को डीएवी महिला कॉलेज में

करनाल 20 जनवरी। चुनाव तहसीलदार सुनील कुमार भोरिया ने बताया कि जिला में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कुमारी विद्यावती डीएवी कॉलेज रेलवे रोड में मनाया जाएगा। इस दिवस पर उपायुक्त निशांत कुमार यादव द्वारा निर्वाचन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
चुनाव तहसीलदार लघु सचिवालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2019 के दौरान बनाए गए सहायक मतदान केन्द्रों को सामान्य मतदान केन्द्रों में स्थानांतरित करने बारे आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के तहत 21 करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान क्रमांक क्षेत्र के 176 के मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण दो बूथों में विभाजित कर दिया गया था, जिन्हें अब वापिस साधारण बूथ में स्थानांतरित किया जाना है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2020 को क्वालिफाई तिथि मानकर फरवरी माह में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम करवाया जाएगा। इसमें सभी मतदाताओं के दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *