कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी। लांयस क्लब द्वारा धर्मनगरी के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही किशोरियों को संक्रमण से बचाने के लिए अच्छी पहल की है। क्लब द्वारा सुंदरपुर में स्थित एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं अमीन रोड़ स्थित सहारा कम्प्रीहेंसिंव स्कूल में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई। लांयस क्लब के प्रधान हरीश लूथरा ने बताया कि क्लब द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से जिला भर के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु अभियान चलाया गया हैै। इस अभियान के एक चरण में जहां जिला भर के सभी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की आंखों को चैक करने की मुहिम चलाई जा रही वहीं बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शहर के इन दो स्कूलों में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं। जल्द ही जिलाभर के कईं सरकारी स्कूलों में भी ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी ताकि ग्रामीण इलाकों में पढऩे वाली किशोरियों को अपने स्कूल में ही सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध हो सके। बालिकाओं को संक्रमण से बचाने के लिए और गांवों में हाईजीनिक नैपकिन को बढ़ावा देने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India