कैथल 20 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को पुलिस लाईन के मैदान बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में करनाल मंडल के आयुक्त विनीत गर्ग बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इस गणतंत्र दिवस पर आम जन मानस राष्ट्रीय के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भाग लें। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यातिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड़ का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यातिथि के संबोधन के बाद पुलिस की टुकड़ी तथा विभिन्न स्कूलों की प्लाटूनों द्वारा शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति होगी। समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम दिए जाएंगे। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की नीतियों को उजागर करती हुई विकासात्मक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का समापन्न राष्ट्रीय गान के बाद होगा। उन्होने बताया कि समारोह की तैयारियां संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है। विभिन्न स्कूल के बच्चे मार्च पास्ट, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अभ्यास कर रहे हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जहां देशभक्ति के भाव नजर आएंगे, उसके साथ-साथ विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को परिभाषित करती हुई प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को पुलिस लाईन मैदान में किया जाएगा। उन्होंने सभी शहर वासियों व ग्रामीणों से आह्वन किया कि वे इस गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लें।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India