Breaking News
Home / Events / पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए शैडयूल किया जारी

पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए शैडयूल किया जारी

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी (एस)उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन आयोग पंचकूला की अधिसूचना के अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में पंचों व सरपंचों के उपचुनावों का शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में 2 सरपंच व 12 पंच पदों के लिए चुनाव 9 फरवरी 2020 को होने निर्धारित किए गए है। उन्होने बताया कि लाडवा खंड के गांव हलालपुर में वार्ड 7 अनुसूचित जाति के पंच पद, गांव गजलाना में वार्ड 4 अनारक्षित के पंच पद, शाहबाद खंड के गांव ढंगाली में वार्ड 3 अनारक्षित पंच पद, पिपली खंड के गांव पट्टी किशनपुरा में वार्ड 10 जनरल पंच पद, शादीपुरा शहीदां में वार्ड 4 अनुसूचित जाति के पंच पद, पिहोवा खंड के गांव अधोया में वार्ड 7 में सामान्य पंच पद व वार्ड 9 में पिछड़ा वर्ग के पंच पद, थानेसर खंड के गांव बिशनगढ़ अनारक्षित सरपंच पद, गांव ज्योतिसर में वार्ड 16 में अनुसूचित जाति के पंच पद, गांव नरकातारी के वार्ड 3 में अनारक्षित पंच पद, गांव मलिकपुरा (सिंगपुरा) के वार्ड 6 में पिछड़ा वर्ग के पंच पद, गांव डेरा चकजगातिया के वार्ड 4 में अनराक्षित पंच पद, बाबैन खंड के गांव नखरोजपुर के वार्ड 7 में पिछड़ा वर्ग के पंच पद व गंाव बाबैन के वार्ड 1 से लेकर 20 तक में सामान्य सरपंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। इन चुनावों के लिए जिला कुरुक्षेत्र के सभी खंडों के रिटर्निंग अधिकारी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के लिए 23 फरवरी से 28 फरवरी तक सभी कार्यदिवसों में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। नामांकन प्रक्रिया के बाद 29 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य किया जाएगा। नामांकन पत्र  31 जनवरी 2020 को सायं 3 बजे तक वापिस लिए जा सकते है। इसी प्रकार 9 फरवरी 2020 को उपचुनाव होंगे और पोल खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य शुरु किया जाएगा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *