कैथल, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री निवारण पटल पर जिला की विभिन्न विभागों से संबंधित 228 शिकायतें लंबित हैं, जिनके त्वरित निपटान के लिए उपायुक्त सुजान सिंह ने समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडों पर आई शिकायतों का निपटान अविलंब होना चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी व लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवारण पटल पर आई शिकायतों की खुद मोनिटरिंग मुख्यमंत्री करते हैं। इस पटल के माध्यम से आम जन की शिकायतों को समाधान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आम जन को सीएम विंडों के माध्यम से न्याय मिल रहा है और उनकी वर्षों से लंबित शिकायतें हल हो रही हैं। जिस-जिस विभाग की सीएम विंडों लंबित चल रही हैं, उस पर आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए, ताकि संबंधित व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करते हुए सीएम विंडों का निपटान समय से करें, ताकि कोई भी शिकायत ओवर डयू यानि ज्यादा समय तक लंबित नही हो। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि निशानदेही से संबंधित जितनी भी शिकायतें हैं, उनका निवारण जल्दी करवाएं। कई अधिकारी व कर्मचारी सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों को ध्यान से नही पढ़ते, जिसकी वजह से शिकायत लंबित पड़ी रहती है। शिकायतों को ध्यान से पढ़कर अगली कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। उन्होंने सभी उपमंडलाधीशों को भी निर्देश जारी किए कि वे इन शिकायतों की मोनिटरिंग करें और शिकायतों को निपटान समयबद्ध करवाएं।
Home / Kaithal / उपायुक्त सुजान सिंह ने विभिन्न विभागों की लंबित सीएम विंडों के लिए ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जल्द निपटान करने के निर्देश
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India