कैथल 21 जनवरी। महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा जिले बेटी बचाओ बेटी पढाओं सप्ताह के तहत के गांव कवारतन, बात्ता,सीवन,राजौन्द के स्कूलो व आंगनवाडी केन्द्रों मे अभियान के तहत कार्यक्रम किए गए। जिसमें ब्लॉक सुपरवाईजर व स्कूलों के अध्यापकों ने जिले में चलाए जा रहे 20-26 जनवरी सप्ताह के तहत बेटी बचाओ बेटी पढाओं के अभियान में बारे में ग्रामवासियो को जागरूक किया। उन्होने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान सप्ताह जिला कैथल में 20-26 जनवरी तक मनाया जा रहा हैं जिसके तहत सभी ग्रामवासियों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है यह अभियान बेटियों के लिगाुनपात बढानें के लिए किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य कन्या भू्रण हत्या को रोकना है। उन्होनें बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को बताया। गांव- गांव जाकर लडकियों के बारे में बताया कि बेटी जिस घर में होती है वहां दुख कभी नहीं आते। बेटियो के नाम आते ही चेहरे पर खुशी दौड जाती है, बेटियां तो घर की शोभा होती है। जिस घर में बेटी का सम्मान किया जाता है उस घर में भगवान का निवास होता हैं बेटियां दो परिवारो को जोडती हैै। बेटी बचाने और बेटियों को पढाने से देश का विकास होगा। बेटियां सब के चेहरे पर मुस्कान ला देेती है जिस घर में बेटियां नहीं होती उस घर में सन्नाटा छाया रहता है।बेटियां सब के नसीब में नहीं होती। बेटियां उसी घर में होती है जहां उनका सम्मान होता हैै। सभी ग्रामवासियों के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शपथ भी ली गई। ग्राम स्तर पर स्कूल के बच्चों व आगंनवाडी वर्करों के द्वारा रैलियां निकाली गई जिसने गावों में बेटियों के प्रति जागरूक किया। सभी सुपरवाईजरों के द्वारा ग्रामवासियों के घर-घर जाकर बेटी बचाओं बेटी पढाओं पोस्टर व स्टीेकर लगाए गए।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India