करनाल 22 जनवरी। आगामी 26 जनवरी को गणंत्रत दिवस के दिन लाल डोरा मुक्त हो चुका जिले का गांव सिरसी ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनेगा। हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल गांव के लोगों को उनकी प्रापर्टी की टाइटल डीड (मालिकाना हक) वितरित करेंगे। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी इस अवसर पर मौजूद होंगे। कार्यक्रम दोपहर के समय होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हे किए जाने वाले प्रबंधों की जिम्मेवारी दी। उन्होंने बताया कि सिरसी गांव के 357 व्यक्तियों को टाईटल डीड बांटी जानी है, तहसीलदार डीड के सभी डॉक्युमेंट तैयार करवा लें। इसके लिए प्रापर्टी धारकों को चाहे तो करनाल तहसील में बुला लें या गांव में ही जाकर उनकी रजिस्ट्रीयां तैयार करें। गांव में मुश्तरी मनादी करवा कर इसकी सूचना दे दें। जो भी कार्य करें उसकी डेली रिपोर्ट भी दें। उन्होंने खण्ड विकास व पंचायत अधिकारी निसिंग को निर्देश दिए कि वे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सिरसी गांव में पी डब्लू डी व ग्रांम पंचायत की मदद से मंच तैयार करवाएंगे तथा कार्यक्रम में मौजुद ग्रामीणों के बैठने की व्यवस्था भी करेंगे। टैंट लगाने, पीने का पानी तथा ध्वनी प्रसारण व्यवस्था भी करनी होगी।
Home / Events / मुख्यमंत्री गणंत्रत दिवस के दिन लाल डोरा मुक्त गांव सिरसी में ग्रामीणों को टाइटल डीड वितरित करेंगे, उप मुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला भी कार्यक्रम मेंं रहेगें मौजूद
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India