Breaking News
Home / Education / राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्री, गोल्ड मैडल व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्री, गोल्ड मैडल व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र 22 जनवरी हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि आज देश को युवा पीढ़ी की सकारात्मक सोच की जरुरत है। इसलिए युवा पीढ़ी को सकारात्त्मक सोच के साथ आगे बढऩा होगा ताकि भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बन पाए। इस उदेश्य को हासिल करने के लिए युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार ग्रहण करने होंगे। इस सोच को जहन में रखकर सरकार युवाओं के लिए प्रदेश में बड़े शिक्षण संस्थान स्थापित कर रही है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 32वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सहित सभी विभागों के डीन पारम्परिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर शैक्षणिक शोभा यात्रा में शामिल होकर मुख्य मंच पर पहुंचे और दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने सत्र 2018-19 के एमफिल के 13, पीएचडी के 181 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की और कुलपति ने स्नातकोतर पास करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इस प्रकार इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के कुल 2405 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई और राज्यपाल ने इस समारोह में प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए और इस पावन धरा पर ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश की भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का काम कर रहा है ताकि युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा और संस्कार हासिल करके देश के विकास में अपना योगदान दे सके। इस दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने त्याग और तपस्या के साथ शिक्षा ग्रहण की जिसका परिणाम आज इस समारोह में मिल रहा है। शिक्षा से ही विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास सम्भव है। यह विश्वविद्यालय भारत के प्राचीन काल के विश्वविद्यालयों के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहा है। इस शिक्षण संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने के बाद युवा बड़ी कम्पनियों में काम कर रहे है और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे है।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *