करनाल 23 जनवरी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कुमारी विद्यावती डीएवी महिला कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे रेलवे रोड कुमारी विद्यावती डीएवी महिला कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को उनके मताधिकार के संबंध में जागरूक किया जाएगा तथा नए मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से आह्वन किया है कि वे आयोजित होने वाले मतदाता दिवस कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India