कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व को हम सभी हर्षोल्लास व दिल से मनाएं। सभी विभागाध्यक्षों के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन भी समारोह में हिस्सा लें। इस दिन शहीद विकास भारद्वाज चौक, शहीद पार्क तथा मदन लाल धींगड़ा शहीद स्मारक पर समारोह के मुख्यातिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त धनपत सिंह ध्वजारोहण से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। स्मारक स्थल की साज-सज्जा भव्य ढंग से करवाई जाए। इसी प्रकार शहीद पार्क का अवलोकन करने के दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस स्थान पर 26 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूष्प चक्र भेंट किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धांजलि के समय विभाग द्वारा शहीदों को नमन करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार धुन भी बजाई जाए। इसके बाद उपायुक्त ने विकास भारद्वाज शहीद स्मारक का अवलोकन किया और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मारक स्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। उन्होने कहा कि समारोह स्थल पर सभी व्यापक प्रबंध होने चाहिए। ग्राउंड की लेवलिंग ठीक प्रकार से हो, ताकि बच्चों को पीटी शो व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, उन सभी टीमों को ठीक प्रकार से बिठाने की उचित व्यवस्था की जाए।
Home / Events / उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India