कुरुक्षेत्र 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य ढंग से मनाने के लिए रिहर्सल के दौरान थानेसर अनाज मंडी में स्कूली बच्चों, एनसीसी के स्टूडेंटस व पुलिस जवानों ने अभ्यास करते हुए अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी तथा अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलास्तरीय 71वें गणतंत्र दिवस समारोह थानेसर अनाज मंडी के प्रांगण में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्कूली बच्चों, पुलिस के जवानों द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियों की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाए, वह अव्वल हो, जिस कार्यक्रम में कोई तथ्य न हो, ऐसे कार्यक्रम को प्रस्तुती से बाहर किया जाए। अधिकारियों ने मुख्य समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्वयं देखा, वहीं रिहर्सल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने परेड टुकडिय़ों का विशेष वाहन पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिले के करीब 2500 विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, पीटी शो, डम्बल, मलखंभ, सूर्य नमस्कार आदि में भाग लेंगे। सभी भाग लेनी वाली टीमों का चयन कर लिया गया है।
Home / Education / 71वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का अभ्यास जारी, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने लिया तैयारियों का जायजा
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India