कुरुक्षेत्र 24 जनवरी। लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा सरकार की अप्रैंटिस स्कीम के सम्बन्ध में एक बैठक को आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीटीएम सतबीर सिंह कुंडू ने की। नगराधीश ने इस बैठक में आए विभागो के प्रतिनिधियों को स्पष्ट कर दिया कि अप्रैंटिस लगवाना सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम है, जो विभाग इसकी अनदेखी करेगा, वह स्वयं इसका जिम्मेवार होगा। उन्होने कहा कि इस स्कीम का पालन नियमानुसार अति जरूरी है। जिन विभागो ने अप्रैंटिस का कोटा पूरा नही किया हैं वह जल्दी से अपने कोटे की सीट भरना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रतिनिधियों से कहा कि वे शीघ्र ही, कुल स्टाफ संख्या के 10 प्रतिशत के हिसाब से अप्रैंटिस को लगाएं। उन्होने बताया कि अब तक जिला में 645 कार्यालय रजिस्टर्ड हो चुके है, इनमें 223 सरकारी कार्यालय और 422 प्राईवेट क्षेत्र के विभाग शामिल है। इसके अलावा अब 602 अप्रिंटिस की सीटे सरकारी कार्यालयों व 232 प्राइवेट क्षेत्र में भरी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अप्रिंटिसशिप पूरी होने पर उसका अगले दिन ही प्रेक्टिकल ले सकते है और थ्यौरी का पेपर भारत सरकार के शैडयूल के अनुसार आयोजित करे।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India