Breaking News
Home / Events / राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जनता को वोट बनवाने के प्रति किया जाएगा जागरूक

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से जनता को वोट बनवाने के प्रति किया जाएगा जागरूक

करनाल 24 जनवरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न जगहों पर लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति अपना वोट बनवाकर मतदाता सूची में शामिल हो सके । मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी हितेश गर्ग ने बताया कि 25 जनवरी को शहर के बस स्टैंड, निर्मल कुटिया तथा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में जागरूकता शिविर के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पैनल एडवोकेट और उनके साथ पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) लोगों को वोट बनवाने के प्रति जागरूक करेंगे।
उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर जनता या बस में आने जाने वाली सवारियों को वोट बनवाने और उसके महत्व बारे जागरूक करेंगे।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *