कैथल, 26 जनवरी। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त धनपत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहर में स्थित मदन लाल धींगड़ा, शहीद स्मारक तथा शहीद विकास भारद्वाज स्मारक पर जाकर पूष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आज ही के दिन सन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभूत्व संपन्न गणराज्य बना। हमारे संविधान ने विविधत्ताओं से भरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। इस राष्ट्रीय पर्व पर खुशियां बनाने के साथ-साथ हम सभी के लिए आत्म विशलेषण करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। भ्रष्टाचार मुक्त व बाधा रहित सेवाएं प्रदान करने के लिए परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम शुरू किया है। सभी तहसीलों में ई-रजिस्ट्रेशन और ई-स्टांप प्रणाली शुरू की गई है। डीबीटी योजना के तहत शत-प्रतिशत पैंशन लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पैंशन राशि बढ़ाकर 2250 रुपए प्रतिमाह की गई है। मातृभाषा सत्याग्रहियों के त्याग और संघर्ष का सम्मान करते हुए उन्हें जीवन भर 10 हजार रुपए और मृत्यु के उपरांत उनकी विधवाओं को भी 10 हजार रुपए पैंशन देने का प्रावधान किया गया है।
Home / Events / संविधान लागू होने से आज ही के दिन भारत हुआ संपूर्ण प्रभूत्व संपन्न गणराज्य, जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समरोह संपन्न
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India