कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर (एस) देश-दुनिया को मोहब्बत का संदेश देने के लिए हिन्दी में अनुवादित कुरान को लेकर मुस्लिम सुमदाय के लोग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे हैं। इस समुदाय के लोगों का कहना है कि पवित्र ग्रंथ गीता और कुरान में महोब्बत, अमन व शांति का संदेश निहित है। कुरान ही नहीं, बल्कि किसी भी धर्म की शिक्षा कट्टरवाद, आतंकवाद और मार-काट का संदेश नहीं देती। प्रत्येक धर्म की शिक्षा में महोब्बत, शांति का संदेश ही समाया हुआ है। इसी महोब्बत और अमन के सदेंश को लेकर सभी धर्मों के प्रतीक माने जाने वाले गीता महोत्सव में अमादिया मुस्लिम जमात इंडिया के अनुयायी देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटको के लिए पहुंचे हैं।
बटाला के गांव कादियान से आए मुबारक शाद व संस्था प्रचारक मोहम्मद आरिफ भट्टी कुरान की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां पहुंचे हैं। अहमइिय्या मुस्लिम जमाअत भारत के अनुयायी मुबारक शाह और मोहम्मद आरिफ ने बातचीत करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध में धर्म की शिक्षा देने के लिए ही अर्जुन को गीता का संदेश दिया। ठीक इसी प्रकार इस्लाम धर्म के पवित्र कुरान में भी महोब्बत और अमन का संदेश दिया है।
Post Now India Post Now India