कुरुक्षेत्र 27 जनवरी। भुटान से राष्ट्रीय सेवा कोर कार्यकारी समूह और कृषि प्रतिनिधि मण्डल में शामिल कुल 12 सदस्यों द्वारा एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केन्द्र, रामनगर का भ्रमण किया गया। केन्द्र पर पहुंचने पर उप-निदेशक उद्यान द्वारा प्रतिनिध मण्डल का स्वागत किया गया। डॉ. बिल्लू यादव ने बताया कि यह एशिया महाद्वीप का पहला ऐसा केन्द्र है जहां मधुमक्खी पालन के लिए आवश्यक सभी तकनीके उपलब्ध हैं। उन्होने बताया कि बागवानी विभाग हरियाणा की पहल पर इजराइल के सहयोग से रामनगर कुरूक्षेत्र में एकीकृत मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापित किया गया है। इस केन्द्र के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं विशेष मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए आय का एक अच्छा साधन साबित हो रहा है। मधुमक्खी पालन से बहुआयामी फायदों को देखते हुये आज वैश्विक तौर पर इस व्यवसाय को अपनाया जा रहा है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को केन्द्र की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसके पश्चात भुटान प्रतिनिधि मण्डल ने केन्द्र के अधिकारियों के साथ वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा भुटान में मधुमक्खी पालन में किसानों को आने वाली दिक्कतों के बारे में चर्चा की।
Home / Events / भुटान से आये प्रतिनिधि मण्डल ने एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केन्द्र रामनगर किया भ्रमण
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India