Breaking News
Home / Events / मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 दिसम्बर को करनाल में, करीब 14 करोड़ 87 लाख रुपये के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 दिसम्बर को करनाल में, करीब 14 करोड़ 87 लाख रुपये के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास

करनाल 27 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आगामी 29 दिसम्बर को अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा करीब 14 करोड़ 87 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास अटल पार्क से किया जाना प्रस्तावित है। प्रेमनगर में 112 लाख रुपये की लागत से बने रैन बसेरा का उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रेम नगर से ही करेंगे। मुख्यमंत्री शहर के कई कार्यक्रमों के अलावा गांव पुंडरक व कलामपुरा में धन्यवादी दौरा भी करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा करीब 198 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बने कुंजपुरा के नए खंड विकास एवं पचायत कार्यालय भवन का उद्घाटन, करनाल के अटल पार्क में 56 लाख रुपये की लागत से 14 फुट ऊंची व कांस्य से बनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। अनाज मंडी में, अटल किसान-मजदूर कैंटीन का उद्घाटन करेंगे। कैंटीन का निर्माण मार्किटिंग बोर्ड के द्वारा किया गया है, जिस पर 4 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। इस कैंटीन से लोगों को मात्र 10 रुपये में बढिय़ा खाना, जिसमें 4 रोटी, दाल, सब्जी व चावल उपलब्ध होंगे, मिलेगा। कैंटीन खुलने का समय प्रात: 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *