कुरुक्षेत्र 17 दिसम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से युवाओं में कौशल का विकास विषय पर विभिन्न गांवों में कैम्पेन के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कैम्पेन के माध्यम से युवाओं में कौशल के विकास विषय पर जानकारी दी गई। सीजेएम डाॅ. कविता काम्बोज ने कहा कि आजकल बेरोजगार की दर दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और युवाओं में कौशलता का विकास करके इसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएलएसए द्वारा कुशल युवा नाम के एक कैम्पेन जिले में चलाया जा रहा है, जिसमें 15 से 28 वर्ष के युवाओं को स्वरोजगार विषय पर जागरुक किया जा रहा है।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India