Breaking News
Home / Events / अक्षय उर्जा एवं उर्जा सरंक्षण विषय पर एक दिवसीय सैमिनार का हुआ आयोजन, विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने जानकारी

अक्षय उर्जा एवं उर्जा सरंक्षण विषय पर एक दिवसीय सैमिनार का हुआ आयोजन, विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने जानकारी

कुरुक्षेत्र 28 जनवरी नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग कुरुक्षेत्र के सोजन्य से अक्षय उर्जा एवं उर्जा संरक्षण पर सैफरोन होटल में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के सभी विभागाध्यक्ष, बैक अधिकारी एवं शिक्षण संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि देश के भविष्य को बचाने के लिए उर्जा की बचत जरुरी है इसके साथ उर्जा के परम्परागत स्त्रोतो का संरक्षण करना भी सभी का दायित्व बनता है। जब प्रत्येक व्यक्ति उर्जा की बचत करेगा तो देश प्रगति की राह पर तेज गति से आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध गैर-पारम्परिक उर्जा के साधनों का समुचित सदुपयोग करना चाहिए। हाल के दिनों में विश्व तापमान व ऊर्जा सुरक्षा की बढ़ती हुई चिंता के दृष्टिगत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा की भूमिका बढ़ रही है। हमारे देश में पर्याप्त मात्रा में सौर ऊर्जा उपलब्ध है जिससे विद्युत उत्पादन की व्यापक संभावनाएं है।

उन्होने बताया कि सरकार के उर्जा संरक्षण एक्ट-2001 के तहत विभिन्न अक्षय उर्जा उपकरणों का अधिक से अधिक प्रयोग करके ग्लोबल वार्मिग से बचने के लिए हर व्यक्ति पहल करे।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *