कुरुक्षेत्र 11 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि रन फार यूथ-यूथ फार नेशन मैराथन के लिए कुरुक्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस मैराथन से उत्साहित होकर 14 हजार 370 से ज्यादा युवाओं ने ऑन लाईन पंजीकरण करवाया है। इनमें से अधिकतर युवाओं की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच की है। अहम पहलु यह है कि कुरुक्षेत्र लोक सभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होनी वाली मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे और फिर अग्रसेन पब्लिक स्कूल के आडोटोरियम हॉल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए कुरुक्षेत्र के होनहार युवाओं से सीधा संवाद भी करेंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारियां पुलिस और प्रशासन की तरफ से पूरी कर लीे गई है। उपायुक्त ने कहा कि पराधीन भारत में भी युवा शक्ति की नैतिक, आध्यात्मिक और सृजनात्मक शक्ति को जागृत करने का स्वामी विवेकानन्द का विश्वविख्यात व्याख्यान ’उठो जागो‘ भी युवा शक्ति को ही समर्पित था। विवेकानन्द की ही दृष्टि से आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरूषों ने युवाओं को देखा था और उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित कर उनके बलबूते आजाद भारत का सपना साकार किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद युवा षक्ति के बल पर ही हम राष्ट्र का नवनिर्माण कर इसे आज विश्व की बड़ी शक्ति बनाने में सफल रहे हैं। हमारी प्रतिभाषाली युवाषक्ति का आज पूरा संसार लोहा मानता है। युवा देश की उर्जा हैं तथा इन्हें देश की उन्नति हेतु कार्य करने को प्रेरित किया जाना अति आवश्यक है। इसीलिए सरकार का पूरा ध्यान युवाओं के माध्यम से हर क्षेत्र में विकास लाने पर केन्द्रित है। उसके अनुसार युवा देश के विकास के लिए अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें न कि केवल उसका एक हिस्सा बनकर रह जाएँ।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India