Breaking News
Home / Events / राज्यमंत्री ने किया जनजागरण अभियान व पैदल मार्च का शुभारंभ, सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पैदल मार्च हुआ नरवानिया बिल्डिंग सम्पन्न, आमजन को वितरित किए गए सीएए की जानकारी वाले पम्पलेट

राज्यमंत्री ने किया जनजागरण अभियान व पैदल मार्च का शुभारंभ, सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए पैदल मार्च हुआ नरवानिया बिल्डिंग सम्पन्न, आमजन को वितरित किए गए सीएए की जानकारी वाले पम्पलेट

कैथल, 7 जनवरी। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास व अभिलेखागार राज्यमंत्री कमलेश ढाण्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून मानवता की भलाई के लिए है। यह कानून किसी की नागरिकता को छिनने के लिए, बल्कि देश में आए प्रताडि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है। विपक्षी दल अपनी राजनीति रोटियां सेकने लिए जनता में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं जोकि उचित नहीं है। आम जनता इनकी बातों को समझ चुकी है और इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। राज्यमंत्री मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में चलाए गए जनसंपर्क अभियान व पैदल मार्च को शुभारंभ करने के दौरान सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितगण को सम्बोधित कर रही थी। इस मौके पर स्थानीय विधायक लीला राम गुर्जर, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक संजय भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठï नेता,कार्यकर्ता तथा सामाजिक संगठनों के व्यक्ति मौजूद थे। राज्यमंत्री ने कहा कि इस कानून से पाकिस्तान, अफगानीस्तान और बंगलादेश में नरकीय जीवन जी रहे लोगों को भारत में शरण मिलेगी। यह कानून राजनीतिक लाभ लेने के लिए नहीं, बल्कि मानवता की भलाई के लिए बनाया गया है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने प्रताडि़तों को नागरिकता दी है, ना कि किसी की नागरिकता छिन्नी है। पाकिस्तान में जहां अल्प संख्यकों की संख्या 23 प्रतिशत थी वह घटकर 3.7 रह गई है। इस कानून के लागू होने से पाकिस्तान, बंगलादेश व अफगानिस्तान के हिन्दु, सिख, जैन, बोद्घ, फारसी और ईसाइ धर्म के वो लोग जिन्होंने 31 दिसम्बर2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था, वो नागरिकता पाने के पात्र होंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि आमजन को जागरूक करने हेतु जनजागरण अभियान व पैदल मार्च चलाया गया है।
विपक्षी दल कर रहे हैं भ्रामक प्रचार, सीएए देता है अल्पसंख्यकों को नागरिकता : विधायक लीला राम
जन जागरण अभियान व पैदल मार्च कार्यक्रम में स्थानीय विधायक लीला राम ने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को बहकाने का कार्य कर रहे हैं। यह कानून देश के हित में है। इसके तहत अल्प संख्यकों को नागरिकता का अधिकार मिलेगा। आज देश में विपक्षी दलों ने अराजकता फैलाने का कार्य किया है। सत्ता के लालच में वे सभी ऐसा कार्य कर रहे है जोकि कभी पूरा होने वाला नहीं है। देश की जनता ने भारत की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी है जोकि देश को बुलंदियों की ओर ले जा रहे है। भारत देश में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दुस्तानी है और उसे इस बात का फक्र होना चाहिए। नागरिकता संशोधन अधिनियम से लाखों लोगों को नागरिकता का अधिकार मिलेगा। इस अधिनियम से किसी विशेष समुदाय की नागरिकता को खतरा पैदा नहीं होगा, बल्कि ये कानून तो उन लोगों को नागरिकता देगा जो वर्षों से प्रताडि़त रहे हैं।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *