कुरुक्षेत्र 4 जून: उपायुक्त डा. एसएस फलिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 को भव्य तरीके से मनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारी अभी से ही जोर-शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दें। इन तैयारियों को शुरू करने से पहले पिछले वर्ष की कमियों को दूर करने का प्रयास करें और कुछ नया करने की योजना को तैयार करें। इस महोत्सव से पहले श्री कृष्ण सर्किट के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यो को पूरा करने का प्रयास करें।
वे मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में श्री कृष्णा सर्किट के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने ब्रह्मïसरोवर में श्रीकृष्णा सर्किट के तहत चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए पर्यटन सूचना केन्द्र, आरसीसी रैली, वारफोरमेशन, साईनेज बोर्ड, डस्टबीन, लाईटिंग आदि कार्यो के बारे में फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और कहा कि श्री कृष्णा सर्किट के तहत 5 करोड में से बकाया 2 करोड रुपए की राशि में से विकास कार्य करवाएं जाएंगे और इसके लिए बकायदा योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से ब्रह्मïसरोवर पर लेजर शो की प्रगति रिपोर्ट के बारें में पूछा और बताया कि इस प्रोजैक्ट के लिए टैंडर जारी किए जा चुके है और इस पर करीब 16 करोड रुपए का बजट खर्च होगा। इसके अलावा ब्रह्मïसरोवर पर फर्श के कार्य,वाटर कूलर आदि की भी रिपोर्ट हासिल की है।
उन्होंने नरकतारी तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्यो में मल्टी पर्पज हाल, शौचालय, बाउंडरी वॉल, पार्किंग और आंतिरक सडकों की रिपोर्ट भी ली है। सन्निहित सरोवर पर चल रहे कार्यो पर आरसीसी रैली, भव्य प्रवेश द्वारों, छठी पातशाही गुरूद्वारे के सामने पर्यटन सुविधा केन्द्र की प्रगति रिपोर्ट, पार्किंग स्थल, आन्तरिक सडके, लाईटिंग आदि के बारे में रिपोर्ट हासिल की है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अधिकारी 100 से ज्यादा साईनेज बोर्ड एक या दो दिन में तैयार करवाना सुनिश्चित करेंगे और शहर में पुराने बस स्टैंड और श्री थानेश्वर महादेव मंदिर वाली सडक पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर तीर्थ में महिला घाट, आरसीसी रैली, गेट, महाभारत थीम, बाउंडरी वॉल, कैपेटेरियां आदि का निर्माण कार्य भी शीघ्रता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा सर्किट के तहत सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई और स्कयोरिटी सिस्टम के कार्यो को भी शीघ्र पूरा किया जाए। इस योजना के तहत जो कार्य पूरे हो चुके है, उन कार्यो का अवलोकन करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, यह कमेटी 10 दिनों तक अपनी रिपोर्ट सौपना सुनिश्चित करेंगी ताकि आगामी कार्रवाई को पूरा किया जा सके। इस मौके पर नगराधीश अनिल यादव,सीईओ केडीबी संयम गर्ग, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India