कुरुक्षेत्र 14 दिसम्बर | नवीन एवं नवीनीकरण अक्षय उर्जा विभाग की तरफ से अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2018 के सरस मेले में सौर उर्जा को बढ़ावा देने तथा बिजली की बचत और अक्षय उर्जा को बढ़ावा देने के उदेश्य से स्टाल लगाया गया है।
सरस मेले में लगाए गए स्टाल का अवलोकन करने के लिए नवीन एवं नवीनीकरण अक्षय उर्जा विभाग की निदेशक रेणू फुलिया ने स्टाल का अवलोकन किया और अधिकारियों से स्टाल से सम्बन्धित फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। इस स्टाल पर रोजाना सैंकड़ों लोग पहुंच रहे है, इन सभी लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ नेट मिट्रिंग, सौर पम्प और अन्य उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी बलवान सिंह गोलन सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India