Breaking News
Home / Uncategorized / अब नौनिहालो को आंगनवाडी केन्द्रो में नहीं सताएगा गर्मी व अधेरे का डर: एडीसी निशांत यादव

अब नौनिहालो को आंगनवाडी केन्द्रो में नहीं सताएगा गर्मी व अधेरे का डर: एडीसी निशांत यादव

करनाल, 7 फरवरी : आंगनवाडी केन्द्रो में जाने वाले नौनिहालो तथा उनके माता-पिता के लिए राहत की खबर है। अब बच्चों को आंगनवाडी केन्द्रो में जाते समय गर्मी या अधेरे का डर नहीं सताएगा और अभिभावको को भी अपने बच्चों की चिंता नहीं रहेगी। एडीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की ओर से नवीं एवं नवीकरणीय विभाग की शाखा द्वारा जिला करनाल के 630 केन्द्रो की छतो पर सोलर सिस्टम लगाएं जाएंॅगे।
उन्होंने बताया कि आंगनवाडी केन्द्रों की छतो पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए मानेसर की फर्म स्मार्ट यूटिलिटी सोल्यूशन को अधिकृत किया गया है। एडीसी ने बताया कि जिन आंगनवाडी केन्द्रो में बिजली के कनेक्शन नहीं है, उन केन्द्रों में यह सोलर सिस्टम पहले लगाएं जाएंँगे ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो।
प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में चलेंगे 3 एलईडी बल्ब व 2 पंखे
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर 150 वॉट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इस सोलर सिस्टम में 12 वोल्ट व 120 ए0एच की बैटरी लगाई जाएगी, जिससे 3 एलईडी बल्ब तथा 2 पंखे चल सकेंगे। एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विभाग के माध्यम से उठाया गया यह कदम आंगनवाडी केन्द्रों के लिए वरदान साबित होगा।
फोटो कैप्शन :- छत पर लगे सोलर सिस्टम का दृश्य तथा जानकारी देते हुए एडीसी निशांत कुमार यादव

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *