कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अम्बेडकर भवन एवं छात्रावास परिसर में बैंक कोचिंग शुरू की गई। इस अवसर पर डॉ. रामभक्त लांगायन ने कहा कि बैंकों में सर्विस के ज्यादा अवसर हैं, इसके लिए गरीब बच्चों को दूर-दूर कोचिंग के लिए जाना पड़ता है। ऐसे विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोचिंग शुरू की गई है। ये कोचिंग बैंक के दो अवकाश प्राप्त मुख्य प्रबंधकों द्वारा दी जाएगी, जो सभी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क होगी। इस कोचिंग को किसी भी जाति विशेष का लडक़ा या लडक़ी ले सकता है।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India