कुरुक्षेत्र 27 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर में मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया। थाना शहर थानेसर में पुलिस को दी अपनी शिकायत में विक्रम सिंह वासी बगथला ने बताया कि दिनांक 19 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाईकिल को शेख चिल्ली मकबरे के पास खडी करके कुछ काम गया था जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहा पर नही थी जिसकी उसने हर जगह तलाश की पर मोटरसाईकिल नही मिली । पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाईकिल की तलाष शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में थाना केयुकें में पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुरनाम वासी सारसा ने बताया कि दिनांक 22 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाईकिल सीडी डिलेक्स को बिरला मन्दिर कुरूक्षेत्र के पास खडी करके कुछ काम गया था लेकिन जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहा पर नही थी जिसकी उसने हर जगह तलाश की पर मोटरसाईकिल नही मिली । पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाईकिल की तलाष शुरू कर दी है।
Post Now India Post Now India