Breaking News
Home / Uncategorized / अलग कमेटी की सच्चाई जान चुकी है हरियाणा की सिख संगत: भूपिंदर सिंह असंध

अलग कमेटी की सच्चाई जान चुकी है हरियाणा की सिख संगत: भूपिंदर सिंह असंध

घरौंडा, 26 फरवरी : एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा गठित हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फिर से संगत को गुमराह करने का कार्य शुरु कर दिया है। पंजाब के बाद शिरोमणि अकाली दल की हरियाणा में बढ़ती लोकप्रियता से अलग कमेटी समर्थक घबरा गए हैं। लंबे समय तक हरियाणा की सिख संगत को गुमराह करने वाली पंथक विरोधी ताकतों ने अब फिर से सिर उठाना शुरु कर दिया है। इसलिए वे पिहोवा रैली के विरोध कर रहे हैं, जबकि हकीकत में संगत उनकी सच्चाई से जान चुकी है और अब किसी भी सूरत में पंथ विरोधी ताकतों का साथ नहीं देगी। भूपेंदर सिंह असंध घरौंडा में पिहोवा रैली का न्यौता देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संजय नगर व गढ़ी खजूर, बरसत, घरौंडा का दौरा किया। रैली का हर बिरादरी को न्यौता देते हुए एसजीपीसी मैंबर ने बैठकें लेकर अकाली कार्यकर्ताओं की रैली के लिए ड्यूटियां भी लगाई।

जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि पिहोवा में शिरोमणि अकाली दल की 10 मार्च को होने वाली रैली में रिकार्डतोड़ जन समूह उमड़ेगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल को फिर से सुनने के लिए लोग उत्साहित हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण रैली में उमडऩे वाली भीड़ से मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगा। पार्टी ने जिस तरह पंजाब में विकास किया है, उसी तरह हरियाणा में भी सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने बताया कि इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल मुख्य वक्ता होंगे, जबकि पार्टी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री बीबी जगीर कौर, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, राज्यसभा सदस्य बलवदिंर सिंह भूदंड़, पूर्व मंत्री एनके शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जत्थेदार अमीर सिंह घरौंडा, बलदेव सिंह, इकतर सिंह, निरवैर सिंह, हरियाणा सिंह, काका सिंह, मुंशा सिंह, विक्रम सिंह, बलकार सिंह, बहादुर सिंह, प्रीतम सिंह, सुखा सिंह, किशनी कौर, निरंजन सिंह, गुरबचन सिंह, तायल सिंह  व बलजीत सिंह चट्ठा भी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *