घरौंडा/करनाल 03 जुलाई: जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम द्वारा बुधवार को घरौंडा में साढ़े 6 एकड़ में बन रही 3 अवैध कॉलोनियों की 25 डीपीसी के निर्माण कार्य को गिराया गया।
जिला योजनाकार ने बताया कि बुधवार को घरौंडा में साढ़े 6 एकड़ जमीन में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों की 25 डीपीसी व हो रहे निर्माण कार्य को पुलिस के सहयोग गिराया गया। इनमें डेढ़ एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी की 5 डीपीसी तथा अन्य दो रिहायशी कॉलोनी कोहंड-अलीपुर रोड पर अनुमानित 5 एकड़ में बन रही 20 डीपीसी तथा सडक़ें और क्राऊन सिटी घरौंडा में बन रही चारदीवारी को गिराया गया। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।
Post Now India Post Now India