Breaking News
Home / Crime / अवैध रूप शराब बेचते हुए 6 काबू

अवैध रूप शराब बेचते हुए 6 काबू

कुरूक्षेत्र 22 दिसम्बर। जिला कुरूक्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके अवैध रूप से शराब बेचते हुए 6 को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि गत दिवस चैंक थर्ड गेट के एएसआई महिन्द्र सिंह गुप्त सूचना के आधार पर मोहित उर्फ मोनू वासी गली न0 5 दीदार नगर कुरूक्षेंत्र को थर्ड गेट चैंक के सामने चैकिंग के दौरान काबू किया और उसके कब्जे से 15 बोतल शराब ठेका देषी बरामद की। थाना पेहवा के एएसआई गुरदेव सिहं ने ख्ुाफिया प्लाट कराह साहिब पर नाकाबंदी करके महल सिंह वासी खुफिया प्लाट को चैकिग के दौरान 6 बोतल शराब ठेका देषी के साथ काबू किया। थाना पेहवा के हवलदार सुरेन्द्र कुमार ने पेहवा चैंक पेहवा पर नाकांबंदी के दौरान जोगिन्द्र सिहं वासी गांधी नगर पेहवा को काबू करके उसके कब्जे से 16 बोतल शराब ठेका देषी बरामद की। थाना शहर थानेसर के हवलदार विनोद कुमार ने बाहरी मोहल्ला कुरूक्षेत्र पर नाकाबंदी के दौरान अवनिष वासी बाहरी मोहल्ला कुरूक्षेत्र को काबू करके उसके कब्जे से 14 बोतल शराब ठेका देषी बरामद की। थाना शहर थानेसर के हवलदार सतीष कुमार ने गोल बैंक चैंक पर नाकाबंदी के दौरान पर्णनाथ वासी शास्त्री नगर कुरूक्षेत्र को काबू करके उसके कब्जे से 12 बोतल शराब ठेका देषी बरामद की। थाना शहर थानेसर के एएसआई कुलदीप सिहं ने बी0आर0 चैंक कुरूक्षेत्र पर नाकाबंदी के दौरान पंकज वासी पारस रोड कुरूक्षेत्र को काबू करके उसके कब्जे से 14 बोतल शराब ठेका बदामद की। पुलिस  ने सभी आरोपियांे के विरूध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *