Breaking News
Home / Uncategorized / आगामी 28 जून को स्थानीय जिला परिषद भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

आगामी 28 जून को स्थानीय जिला परिषद भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 18 जून: जिला रोजगार अधिकारी कुसुम भारद्वाज ने बताया कि आगामी 28 जून को स्थानीय जिला परिषद भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएग। इस रोजगार मेले में कार्यालय में पंजीकृत व गैर पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। गैर पंजीकृत प्रार्थियों को अपना नाम तुरंत विभागीय वैबसाईट 222.द्धह्म्द्ग3.द्दश1.द्बठ्ठ पर दर्ज करवाना अनिवार्य होगा। इस मेले में विभिन्न निजी नियोक्ताओं द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन करके उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में रिक्तियों के लिए कक्षा 10वीं से लेकर स्नोत्कोतर तथा आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला 28 जून को सुबह 10 बजे शुरू होगा। रोजगार मेले में आने वाले सभी उम्मीदवार अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल रूप में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र व उनकी फोटो प्रतियां साथ लेकर आएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *