Breaking News
Home / Uncategorized / आतमा योजना की कार्य योजना तैयार करने हेतू गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई

आतमा योजना की कार्य योजना तैयार करने हेतू गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई

कैथल, 4 अप्रैल: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. पवन शर्मा की अध्यक्षता में आतमा योजना की कार्य योजना तैयार करने हेतू गवर्निंग बोर्ड के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में जिला में भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने हेतू वाटर रिचार्ज लगाने बारे विचार किया गया। इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन व अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के डा. जसबीर सिंह, पशुपालन विभाग के डा. सुरेंद्र नैन, मत्स्य अधिकारी सूर्य प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्री ईश्वर सिंह कुंडु व महेंद्र रसीना द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने बारे विचार दिया गया। इस बैठक में किसान क्लब के सदस्य ईश्वर सिंह कुंडु, महेंद्र रसीना, श्रीमती महेंद्र कौर ने भी भाग लिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *