Breaking News
Home / Uncategorized / आमजन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों पर जागरूक कार्य करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन संतोख माजरा व राजौंद में किया गया

आमजन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों पर जागरूक कार्य करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन संतोख माजरा व राजौंद में किया गया

कैथल, 20 जून: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक के मार्गदर्शन में प्राधिकरण द्वारा आमजन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों पर जागरूक कार्य करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन संतोख माजरा व राजौंद में किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता अशोक कुमार जागलन एवं पराविधिक स्वयं सेवक सुमन कश्यप तथा पंकज ने भाग लिया। पैनल अधिवक्ता ने शिविर में सूचना के अधिकार कानून, मध्यस्थता कानून, जन उपयोगी अदालत, सीनियर सिटीजन एक्ट एवं सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3 लाख रुपये से कम आय वाला व्यक्ति मुफ्त में कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की कानूनी जानकारी हैल्प लाईन नम्बर 01746-235759 से प्राप्त कर सकते हैं या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *