कैथल 28 अगस्त: हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की प्रबंध निदेशिका आमना तस्नीम ने कहा कि आम जनता हरियाणा सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना तथा सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए दलालों व बिचौलियों से सावधान रहे। यदि कोई व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ की एवज में रिश्वत मांगता है तो ऐसे व्यक्ति की सूचना निगम, पुलिस अथवा जिला प्रशासन को दें। सरकार द्वारा योजनाओं व सेवाओं के लाभ को ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी बनाया गया है।
श्रीमती आमना तस्नीम स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में गुहला की उपमंडलाधीश शशि वसुंधरा के साथ हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की और से 51 लाभार्थियों को 46 लाख रूपये तथा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से 14 लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतू एक-एक लाख रूपये की धनराशि के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित कर रही थी। इन लाभार्थियों में से 25 दिव्यांग व्याक्तियों को 15 लाख 50 हजार रूपये तथा 31 अल्प सख्यंक समुदाय के व्यक्तियों को 30 लाख 50 हजार के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए। यह ऋण राशि इन लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है। श्रीमती आमना तस्नीम ने बेरोजगार युवाओं का आह्ïवान किया कि वे स्वरोजगार हेतू ऋण प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। सभी लाभार्थी कड़ी मेहनत व लग्न से अपने व्यवसाय को करें ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। निगम द्वारा इस ऋण के समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को ब्याज दर पर एक प्रतिशत की छूट दी जाती है। ऋण के भुगतान के बाद लाभार्थी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बार-बार ऋण भी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी के क्षेत्र में ज्यादा प्रतिस्पद्र्घा है। इसलिए बेरोजगार युवा स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा सरकार द्वारा युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं का आह्ïवान किया कि वे घरेलू कार्यों के अतिरिक्त भी अन्य व्यवसायों को चुनें तथा अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। आरसैटी द्वारा विभिन्न व्यवसायों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने जींद जिला में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यकाल के अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि कुछ महिलाओं ने आगे बढ़कर सामाजिक कार्यक्रमों की फोटोग्राफी का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया था तथा कुछ महिलाओं ने मोबाईल फोन मुरम्मत का कार्य भी शुरू किया था।
गुहला की उपमंडलाधीश शशि वसुंधरा ने निगम की प्रबंध निदेशिका का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की जा रही हंै। उन्होंने लाभार्थियों का आह्ïवान किया कि वे निगम द्वारा उपलब्ध करवाए गए ऋण का सदुपयोग करें तथा अपने व्यवसाय को बढ़ाते हुए अन्य बेरोजगारों को भी स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करें। निगम के जिला प्रबंधक नरेश कुमार ने निगम द्वारा स्वरोजगार हेतू उपलब्ध करवाए जा रहे ऋण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्ण सिंह, ईशवर सिंह, उमेद सिंह, राकेश शर्मा, लहणा सिंह, सुनिल कुमार, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहें।
Post Now India Post Now India