ईश्वर शर्मा को लोकसभा चुनाव के लिए किया अधिकृत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद
के भतीजे पंडित सुजीत आजाद ने कहा है कि पुलवामा का सच देश को जानने का
अधिकार हैं। इसके पीछे पाक समर्थित आंतवादियों के साथ देश के चंद
गद्दारों का हाथ है। उन्होंने कहा कि देश के गद्दार पाकिस्तान के साथ साथ
देश के दुश्मनों के साथ हाथ मिला लिए हैं। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए देश के चंद गद्दारों ने यह
साजिश रची हैं। आखिरकार चुनाव से पहले आखिरकार यह सब क्यों हुआ। उन्होंने
कहा कि चुनाव से अधिक पुलवामा के शहीदों की नृशंश शहादत का बदला जरूरी
हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां एक बंदूक लेकर कोई नहीं जा सकता है
वहां पर तीन टन आरडीएक्स कैसे पहुंच गया। जवानों के बारे में सुचना कैसे
पहुंची। यह जानकारी कैसे मिली कि जो बस जा रही थी वह बुलेट प्रूफ नहीं
थी। वह करनाल में पंडित ईश्वर शर्मा के निवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत
कर रहे थे। उन्हेांने साफ तौर पर कहा कि आज देश भक्तों का खून खोल रहा
है। प्रधनमंत्री को जल्द धारा 370 और 35 ए हटाना चाहिए। उन्होंने सरकार
से पुलवामा कांड के ऊपर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। उन्हाकेंने देश
के लोगों को शहीद चंद्र शेखर आजाद के 87 वें बलिदान दिवस पर सभी को
बधाईदी। उन्होंने बतायाकि उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति से भी चर्चा
की है। वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी से भरी बात कर रहे हैं। देश में आजाद
की शहादत दिवस राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि
उन्होंने आगामी चुनावों के लिए लोक गायक तथा हिंदुस्तान रिपब्लिक आर्मी
के प्रदेश महासचिव ईश्वर शर्मा को अधिकृत किया गया है। उन्होंने करनाल से
लोकसभा का चुनाव लडऩे के लिए अधिकृत किया हैं। उनका साथ देने के लिए शहीद
ए आजम भगत सिंह, मंगल पांडे, सुभाष चंद बोस, राजगुरु तथा अन्य शहीदों के
परिजन यहां पर मोर्चा संभालेंगे। इस अवसर पर लोक गायक ईश्वर शर्मा को आई
डी और पत्र भेंट किए। इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए लोक गायक ईश्वर
शर्मा ने कहा कि वह शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं
छोंड़ेगे। उन्होंने बताया कि उन्हें देश के लिए काम करना है। इस अवसर पर
अमित आजाद ,गजेंद्र सिंह दहिया,सुरेश राव सतेंद्र शर्मा,हेमंत शर्मा,फूल
सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Post Now India Post Now India