पिहोवा 29 अगस्त: उपमंडल अधिकारी नागरिक डा. संजय कुमार ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के प्रत्येक गावं व वार्ड में फिट इंडिया मुवमेंट कार्यक्रम के तहत लोगों ने दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण देखा और सुना तथा इस कार्यक्रम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति जानकारी हासिल की। उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि उपमंडल पिहोवा कार्यालय, तहसील कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, स्वास्थ विभाग, गांव स्याणा सैयंदा, समानी आदि में कार्यालयों में फिट इंडिया मुवमेंट पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसडीएम ने कहा कि लोगों को पारम्परिक खेलों के साथ जोडऩे और अपनी दिनचर्या में खेल और योगा को अपनाने के उदेश्य से फिट इंडिया मुवमेंट को शुरु किया गया हे।
Post Now India Post Now India