Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त ने विधानसभा चुनावों को लेकर अधिकारियों व राजनैतिक दलों की ली बैठक

उपायुक्त ने विधानसभा चुनावों को लेकर अधिकारियों व राजनैतिक दलों की ली बैठक

कुरुक्षेत्र 29 अगस्त: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने वीरवार को आगामी हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा जिले के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, इसके लिए उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से पालना करनी सुनिश्चित करे।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निश्चित मानदंड अनुसार जिले में स्थापित केन्द्रों पर गांव की अवस्था में 1200 और शहर की अवस्था में 1400 से अधिक मतदाता एक मतदान केन्द्र में नहीं होने चाहिए, इसके अलावा जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत आमजन को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2019 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर जिले में 3 लाख 71 हजार 777 पुरुष मतदाता है, जबकि 3 लाख 37 हजार 94 महिला मतदाता है। इस प्रकार जिला में कुल 7 लाख 8 हजार 871 मतदाता है। जिले में कुल 795 मतदान केन्द्र है, इनमें से 219 लाडवा विधानसभा में, 185 शाहबाद में, 194 थानेसर में और 200 मतदान केन्द्र पिहोवा विधानसभा में है। उन्होंने बताया कि थानेसर के 1 और पिहोवा के 2 मतदान केन्द्रों के स्थान में बदलाव किया गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी है।

उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने-अपने बीएलए नियुक्त कर ले तथा उनकी सूचि जिला निर्वाचन कार्यालय में दे दे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलए की नियुक्ति की जानी है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के उपरांत आप सभी को फाईनल रोल का एक-एक सेट नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाता है तथा एक डाटा सीडी भी आपको दी जाएगी। इसके अलावा मतदाता सूचि का एक सेट मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के माध्यम से प्राप्त होता है वो सेट भी आपको दे दिया जाएगा। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम डा. संजय कुमार, एसडीएम राजीव प्रसाद, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार के अलावा बीजेपी से दीपक चौहान, कांग्रेस से जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *