Breaking News
Home / Uncategorized / विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को किया जागरुक

विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को किया जागरुक

कुरुक्षेत्र 29 अगस्त: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों को अंधेरे से उजाले की ओर के अंतर्गत जागरुकता अभियान चलाकार जागरुक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन करके स्कूल ना जाने वाले बच्चों व स्कूल छोडऩे वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार के तहत कानूनी जानकारी देकर शिक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को गांव किरमच व बणी में शिविर लगार पीलवी राजपाल, सोहन लाल, कुलविन्द्र आदि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरुक किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *