Breaking News
Home / Events / युवा मेहनत से हर कार्य में हासिल कर सकते है सफलता:फुलिया

युवा मेहनत से हर कार्य में हासिल कर सकते है सफलता:फुलिया

कुरुक्षेत्र 29 अगस्त: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत एक युवा देश है और इस देश की तरक्की में युवा बेहजर योगदान दे सकते है। यह तभी सम्भव होगा जब युवा प्रत्ये कार्य को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। प्रत्येक कार्य को मेहनत के साथ करने से वह हर कार्य में सफलता हासिल कर सकते है।

वे वीरवार को सैक्टर 17 में महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देकर एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जो कि विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य बनाने का एक शानदार प्रयास है। अगर विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय करके मेहनत से काम करते है तो उन्हे सफलता जरुर मिलती है। इसलिए सभी को पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य कोचिंग सेंटरों को भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देनी चाहिए ताकि ये बच्चे भी समाज में अन्य बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके।

ट्रस्ट के चेयरमैन मिंहा सिंह रंगा ने उपायुक्त डा. एसएस फुलिया का स्वागत करते हुए सेंटर द्वारा संचालित सभह गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि इस सेंटर में गरीब बच्चों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पेपरों की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। इस समय सेंटर में 80 बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी रामदिया गागट, पूर्व जीएम रेलवे तारा चंद नागले, पूर्व इंक्वायरी अधिकारी रेलवे हरि सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार रामलाल मेहरा, सदस्य हरियाणा सरस्वती बोर्ड कृष्ण चंद रंगा, कैरियर प्लैस अकेडमी के निदेशक मुकेश मेहरा, मुख्याध्यापक रमेश चंद, सेंटर कार्डिनेटर गुरनाम सिंह ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की है। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्षा स्वीटी रंगा, सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सदस्य रमन कुमार, कृष्ण कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *