कुरुक्षेत्र 25 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में नगर योजनाकार विभाग की टास्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में जो भी अनाधिकृत कालोनी व अनाधिकृत निर्माण कार्य करता है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करके एफआईआर दर्ज करे। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्मार्णो की रिकवरी से सम्बन्धित डीटीपी ने जो मामले आपके पास भेजे है, उन पर कार्रवाई करे। डीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि डीटीपी द्वारा भेजी गई शिकायतों में तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर उसी समय दर्ज करे, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो।
डीसी ने डीटीपी को निर्देश दिए कि रिकवरी से सम्बन्धित मामलों की सूचि सम्बन्धित एसडीएम को दे ताकि वो कार्रवाई अमल में ला सके। डीसी ने कहा कि जिस जगह पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा हो, उसके मालिक को नोटिस देकर कार्रवाई करे। डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि अनाधिकृत कालोनी व अनाधिकृत निर्माण कार्यो में कोई भी बिजली कनैक्शन जारी नहीं होना चाहिए। डीसी ने डीटीपी को कहा कि समय-समय पर सम्बन्धित क्षेत्रों का दौरा करे ताकि कोई भी अवैध निर्माण ना कर सके। डीसी ने डीटीपी को यह भी कहा कि तोडफ़ोड़ के कार्यक्रम अनुसार अपनी कार्रवाई तिथिवार करे। इस अवसर पर एसडीएम थानेसर अनिल यादव, डीटीपी सतीश पूनिया, डीएसपी राज सिंह, डिप्टी डीए जसबीर सिंह, पटवारी अनिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India