Breaking News
Home / Uncategorized / गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी, जिला स्तरीय समारोह नई अनाज मण्ड़ी में होगा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया

गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी, जिला स्तरीय समारोह नई अनाज मण्ड़ी में होगा, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ध्वजारोहण करेंगे। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया

करनाल 25 जनवरी,   70वां गणतंत्र दिवस कल 26 जनवरी को शहर की नई अनाज मण्ड़ी परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह मेें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल प्रात: ठीक 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा उपस्थित परेड की सलामी लेंगे। समारोह को सफलतापूर्वक मनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया व पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने शुक्रवार सांय नई अनाज मण्ड़ी का दौरा कर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो की ओर से किए गए प्रबंधो का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपमण्डलाधीश करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, डीएसपी विरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वास मान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल तथा सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
 उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यतिथि प्रात: ठीक 9 बजकर 55 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और फिर ध्वजारोहण करेंगे। इससे पूर्व मुख्यतिथि स्थानीय युद्ध स्मारक पर जाकर देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उन्होने बताया कि ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण होगा और फिर मुख्यतिथि कंवर पाल अपना शुभ संदेश देंगे। परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सांगवान रहेंगे, जो समूची परेड का नेतृत्व करेंगे। समारोह में पुलिस, होम गार्ड, एन.सी.सी., स्काउट्स तथा गल्र्ज गाईड्स की टुुकडियां शानदार मार्च करते हुए सलामी मंच के आगे से गुजरेंगी। मार्चपास्ट के बाद स्कूली बच्चे सामुहिक गान, सारे जहां से अच्छा-हिन्दोस्तां हमारा प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के करीब 2500 विद्यार्थी सामुहिक पी.टी. प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बच्चो की पी.टी. की विभिन्न क्रियाएं होंगी। इसके पश्चात भिन्न-भिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी, राष्ट्रीय एकता, देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा रंगारंग पंजाबी व हरियाणवी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण अलग-अलग थीम तथा विकासात्मक प्रगति पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन होगा। झांकियों के प्रदर्शन के बाद मुख्यतिथि जिला में भिन्न-भिन्न विभागो के सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।  राष्ट्रगाण से समारोह का समापन होगा। उपायुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर प्रात: साढे 9 बजे तक पहुंच कर इसकी शोभा बढाएं तथा राष्ट्र ध्वज को सम्मान दें।
 कार्यक्रम स्थल पर एक बढ़े शैड के नीचे मुख्य वीआईपी मंच बनाया गया है, जिस पर शहर के गणमान्य व्यक्ति भी बैठेंगे। दर्शकों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है। समूचे शैड के नीचे बच्चो के कार्यक्रम के लिए खूबसुरत कारपेट बिछाए गए हैं तथा कार्यक्रम स्थल को बैकड्रोप के अतिरिक्त भारतीय ससंद तथा संविधान के रचियता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर के चित्रो के फ्लैक्स बोर्ड से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर मेंवीआईपी मार्ग को तोरण द्वारों से सजाया गया है।
 समारोह स्थल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेटिंग, मार्किटिंग बोर्ड तथा नगर निगम द्वारा सफाई व शौचालयों की व्यवस्था, शिक्षा विभाग द्वारा रंगोली, परिवहन विभाग द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चो के लिए बसों की व्यवस्था, बिजली विभाग द्वारा पावर की व्यवस्था तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा ध्वनि व्यवस्था की गई है। नगर निगम के कर्मचारी समारोह की समाप्ति तक सफाई व्यवस्था बनाए रखेंगे। पुलिस विभाग की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *