कुरुक्षेत्र 30 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जिले में बनाए गए शिक्षण संस्थानों के मुखिया के साथ एक बैठक की। इस बैठक में डीसी ने सभी संस्थानों के मुखिया से पूछा की आपके केन्द्रों में जो परीक्षाएं आयोजित की जाती ही, इन केन्द्रों में कोई कमी तो नहीं है, क्या आपके शिक्षण संस्थानों में केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, इसपर सभी से सुझाव भी मांगे तथा सभी को कहा कि पहले भी आपने विभिन्न परीक्षाएं आयोजिक करवाई है, उन परीक्षाओं को सम्पन्न करवाने में आपका अहम योगदान है। उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों के मुखिया को कहा कि आपके शिक्षण संस्थान जिन कमरों में परीक्षाएं होती है, उनमें दिवार घड़ी लगाना सुनिश्चित करे तथा परीक्षा के दिन कोई भी व्यक्ति मोबाईल का इस्तेमाल न करे। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में कोरिडोर व कमरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई और अगस्त में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि आप सब कोशिश करे कि आपके शिक्षण संस्थानों में परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सिर्फ एक ही जगह से एंट्री हो तथा मौके पर मौजूद व स्कूल में उपस्थित स्टाफ के पास मोबाईल ना हो। उन्होंने कहा कि हम सबकी यह सामजिक जिम्मेदारी है तथा इस जिम्मेदारी को हम सबको कतव्र्य निष्ठïा के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि परीक्षा के दिन केन्द्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाए तो आप हमें लिखित रुप से सुझाव दे सकते है।
इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य नीलम अवस्थी ने कहा कि जल्द ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जेई, क्लर्क, पटवारी तथा ग्रुप डी की परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की यह परीक्षाए जुलाई और अगस्त माह में होगी। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम अनिल यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के मुखिया उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India