Breaking News
Home / Kaithal / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने महिला थाना का निरीक्षण किया और थाने में चल रही गतिवधियों की फीड बैक ली

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने महिला थाना का निरीक्षण किया और थाने में चल रही गतिवधियों की फीड बैक ली

कैथल, 3 जून:उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने महिला थाना का निरीक्षण किया और थाने में चल रही गतिवधियों की फीड बैक ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। दुर्गा शक्ति एप तथा महिला हैल्प लाईन नम्बर 1091 पर आने वाली शिकायत, सूचना पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान महिला थाना प्रभारी रेखा रानी से विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने सबसे पहले थाने में स्थित कम्प्यूटर कक्ष व रिकार्ड रूम का दौरा किया। थाने में चल रहे हैल्प लाईन नम्बर 1091 के कंट्रोल रूम में जाकर की जा रही मॉनिटरिंग की जांच की। महिला थाना प्रभारी रेखा रानी ने उपायुक्त को बताया कि हर रोज हैल्प लाईन नम्बर 1091 पर लगभग 40 शिकायतें आती हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वूमैन सैल प्रोटैक्शन आफिसर, काउंस्लिंग रूम का जायजा लिया। थाना प्रभारी रेखा रानी ने उपायुक्त को बताया कि महिला थाने में 6 एएसआई हैं तथा 10 हैड कॉन्स्टेबल हैं। इसके साथ-साथ दुर्गा शक्ति टीम है, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं। उन्होंने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से महिला कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शिकायत मिलने पर तुरंत जांच अधिकारी को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *