Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, जेल की सभी व्यवस्थाओं के बारे में ली फीडबैक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, जेल की सभी व्यवस्थाओं के बारे में ली फीडबैक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कैथल, 3 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी तथा पुलिस अधीक्ष विरेंद्र विज ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल प्रबंधन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक ली। इस मौके पर उन्होंने जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर जेल में कैदियों से भी बातचीत की गई।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जेल में पहुंचकर वहां स्थापित म्यूजिक रूम, लाईब्रेरी, स्वास्थ्य सेवाएं, कम्प्यूटर लैब, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया और कैदियों को सुधारने के लिए दी जाने वाली सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जेल में बन रहे भोजन को खुद खाकर चैक किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान जेल के सभी बैरकों के साथ-साथ महिला कैदियों की बैरक का भी निरीक्षण करके महिला कैदियों व हवालातियों से बातचीत की। जेल में स्थापित मुलाकाती कक्ष में कैदियों के लिए परिजनो से बातचीत करने के स्थापित की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक ली। जेल अधीक्षक सुखराम बिश्रोई ने बताया कि जेल में बंद कैदी परिजनों से इस कक्ष में मुलाकात करते हैं और फोन के माध्यम से 20 मिनट का समय दिया जाता है। निर्धारित दिनों के अनुसार कैदियों को एल्फाबैट पद्धति से कैदियों की परिजनों से बातचीत करवाई जाती है। जिला कारागार में कुल 565 कैदी व हवालाती हैं, जिनमें से 275 कैदी हैं तथा 290 हवालाती हैं। जिला जेल में 13 महिलाएं हैं, जिनमें 4 महिलाएं कैदी हैं तथा 9 महिलाएं हवालाती हैं। जेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कैदियों को समय अनुसार भोजन दिया जाता है और उनकी रूचि के अनुसार संगीत, कम्प्यूटर आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

इस अवसर पर नगराधीश विवेक चौधरी, डीएसपी जेल तेज सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, उप जेल अधीक्षक धर्म चंद, विपिन्न, महिला थाना एसएचओ रेखा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *