कुरुक्षेत्र 27 मई:उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार मेंआयोजित बैठक में प्रदेश सरकार की अप्रिंटिस स्कीम की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि सरकार की हिदायतानुसार अपने विभागों में अप्रिंटिस लगाए। उन्होंने आर्ईटीआई कुरुक्षेत्र के प्रिंसीपल तथा सहायक अप्रिंटिसशिप सलाहकार जगमोहन को कहा कि वर्ष 2017 से जिले में अप्रिंटिस स्कीम लागू है। सरकार की हिदायतानुसार कुल स्टाफ के 10 प्रतिशत के हिसाब से विभागों में अप्रिंटिस लगाए जाने है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो। अप्रिंटिस लगने से आईटीआई पास विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया होगा और वे अप्रिंटिस रहते हुए एक साल का प्रशिक्षण मुकम्मल कर भावी नौकरी के लिए पात्रता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
इस अवसर पर आर्ईटीआई कुरुक्षेत्र के प्रिंसीपल तथा सहायक अप्रिंटिसशिप सलाहकार जगमोहन ने कहा कि अब तक जिले के विभिन्न विभागों में अप्रिंटिस की 811 सीटे भरी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन अप्रिंटिस की इंटर्नशिप 15 अप्रैल को खत्म हो चुकी है, उनकी परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रिंटिस से सम्बन्धित तीसरा फेस 30 मई 2019 को खत्म हो रहा है, उससे पहले-पहले सम्बन्धित विभाग अप्रिंटिस की नियुक्ति कर ले। अप्रिंटिस से सम्बन्धित परीक्षा का सैम्पल सम्बन्धित विभागों को ई-मेल पर भेजा जाएगा तथा जिन विभागों ने अप्रिंटिस से सम्बन्धित क्लेम लेने है वे अपना ब्यौरा आईटीआई को भेज दे। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम लाडवा एवं नगराधीश अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India