Breaking News
Home / Uncategorized / एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने स्थानीय रेलवे गेट की मार्केट में दुकानदारों की समस्या का समाधान करवाते हुए

एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने स्थानीय रेलवे गेट की मार्केट में दुकानदारों की समस्या का समाधान करवाते हुए

कैथल 19 अगस्त: हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने स्थानीय रेलवे गेट की मार्केट में दुकानदारों की समस्या का समाधान करवाते हुए कमेटी के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर गंदगी के ढेरों को साफ करवाया। दुकानदारों द्वारा गंदगी के ढेर से फैली बदबू की समस्या को लेकर जाम लगाया गया था, जिसे रॉकी मित्तल ने मौके पर ही दुकानदारों को समझाकर खुलवा दिया। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी तथा हर समस्या का समाधान कमेटी के माध्यम से करवाया जाएगा। इस अवसर पर रामफल, प्रेम चंद, सूरजभान, गुलशन, भीम बंसल आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *