कुरूक्षेत्र 22 दिसम्बर। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने एक भगौडे अपराधी को किया गिरफतार। थाना सदर थानेसर के एएसआई देवी सिहं ने चोरी के आरोपी भगौडे अपराधी को पुनः गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मनजीत पांचाल ने बताया कि संदीप पुत्र कुकी वासी जाट मोहल्ला पिपली मुक्दमा न0 429 दिनांक 5.9.15 धाराधीन 457/380 आईपीसी थाना सदर थानेसर में गिरफतार किया। जो जमानत मिलने उपरान्त माननीय अदालत से गैर हाजिर हो गया। जिसको माननीय अदालत कुरूक्षेत्र ने दिनांक 18 दिसम्बर 2018 को भगौडा अपराधी घोषित कर दिया था। जिसकों थाना सदर थानेसर के एएसआई देवी सिहं ने गिरफतार करके पुनः माननीय अदालत मे पेष किया। जिसको माननीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India