जिला कष्ट निवारण समिति के निवर्तमान सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता ने विधानसभा चुनावों के संदर्भ में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की, अंकित गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए टिकट वितरण सर्वे के आधार पर किया जाना चाहिए तथा चुनाव के लगभग 1 महीने पहले टिकट वितरण कर देना पार्टी के लिए फायदेमंद होगा।। अंकित गुप्ता ने कहा कि पार्टी थानेसर से जिस भी कर्मठ कार्यकर्ता को टिकट देगी, वह उसका तन मन धन से साथ देंगे और साथ ही अंकित गुप्ता ने कहा कि अगर पार्टी थानेसर से उन्हें टिकट देती है तो उन्हें थानेसर की जनता के प्यार पर पूरा भरोसा है और थानेसर की जनता अंकित को जीता कर यह सीट पार्टी की झोली में डाल देगी।। गुप्ता ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के लोकप्रिय नेता हैं तथा उनके कार्यकाल में हर वर्ग का विकास हुआ और अगर पार्टी आलाकमान चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा के चुनाव करवाते हैं तो निश्चित ही कांग्रेस पार्टी बहुमत प्राप्त करके हरियाणा में सरकार बनाएगी।। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सुभाष गुप्ता बलजीत सिंह, संतराम, आशीष आदि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India