Breaking News
Home / Uncategorized / एसडीएम निर्मल नागर ने पिहोवा अनाज मंडी का किया दौरा

एसडीएम निर्मल नागर ने पिहोवा अनाज मंडी का किया दौरा

पिहोवा 11 अप्रैल: उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर ने कहा कि गेहंू की फसल के खरीद कार्य में सभी अधिकारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से फसल खरीद कार्य को करवाना सुनिश्चित करेंगे।

वे वीरवार को पिहोवा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश रहे थे। इससे पहले एसडीमए निर्मल नागर ने पिहोवा अनाज मंडी में गेहूं की फसल की नमी को चैक किया और खरीद कार्यो का जायजा लिया, इस दौरान एसडीएम ने किसानों से बातचीत कर खरीद कार्य से सम्बन्धित फीडबैक हासिल की और व्यापारियों से खरीद व उठान कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को सुखाकर लाएंगे और नमी के निर्धारित मापदंडों को पूरा करेंगे।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि फसल खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए और अधिकारियों को निरंतर खरीद कार्यो को चैक करना होगा। किसानों की फसल के भुगतान कार्य में भी देरी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी पीने के पानी, बिजली, शौचालयों की व्यवस्था, मंडियों की सफाई की व्यवस्था पर भी पूरा फोकस रखेंगे। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *