Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल के अर्बन एरिया में 12 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में बन रहे निर्माण कार्य को गिराया

करनाल के अर्बन एरिया में 12 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में बन रहे निर्माण कार्य को गिराया

करनाल 26 जून, जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार करनाल की देखरेख में बुधवार को अर्बन एरिया करनाल में 12 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनियों की 30 डीपीसी के निर्माण कार्य को गिराया गया।
जिला योजनाकार ने बताया कि बुधवार को अर्बन एरिया करनाल में 12 एकड़ जमीन में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों की 30 डीपीसी व हो रहे निर्माण कार्य को पुलिस के सहयोग गिराया गया। इनमें चामुंडा टैनिस अकादमी फूसगढ़ अर्बन एरिया में 5 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों की 12 डीपीसी तथा नूरमहल से करीब 500 मीटर दूर 7 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी की 18 डीपीसी, 2 निर्माणाधीन मकान, चारदीवारी, सडक़ों को गिराया गया। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *