Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल लोकसभा आम चुनाव में नामाकंन अंतिम दिन कांग्रेस से कुलदीप शर्मा,इनैलो से धर्मबीर सिंह सहित 22 अभ्यार्थियों ने अपना नामाकंन दाखिल किया

करनाल लोकसभा आम चुनाव में नामाकंन अंतिम दिन कांग्रेस से कुलदीप शर्मा,इनैलो से धर्मबीर सिंह सहित 22 अभ्यार्थियों ने अपना नामाकंन दाखिल किया

करनाल 23 अप्रैल: करनाल लोकसभा आम चुनाव में नामाकंन अंतिम दिन कांग्रेस से कुलदीप शर्मा,इनैलो से धर्मबीर सिंह सहित 22 अभ्यार्थियों ने अपना नामाकंन दाखिल किया। इस प्रकार इस चुनाव में नामाकंन दाखिल करने वालों की संख्या 33 हो गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को अंतिम दिन नामाकंन भरने वालों की संख्या 22 हुई। इससे पहले 11 अभ्यार्थियों ने अपने नामाकंन दाखिल किये थे। मंगलवार को नामाकंन दाखिल करने वालों में कांग्र्रेस से कुलदीप शर्मा ने अपना नामाकंन दाखिल किया। उन्होंने अपने नामाकंन में चल सम्पत्ति के रूप में 1 करोड़ 99 लाख 81 हजार 174 रूपये की राशि दर्शायी है। उनके पास 12 लाख रूपये की अल्टीका कार व 10 लाख रूपये कीमत की इनोवा तथा एक किलो सोना है। इनके पास करीब 10 लाख 11 हजार रूपये का कार लोन भी है। जबकि अचल सम्पत्ति के रूप में 6 करोड़ रूपये की राशि दर्शायी है। उन्होंने अपनी पत्नी की चल सम्पत्ति 2 करोड़ 53 लाख 74 हजार 189 रूपये दिखाई है और अचल सम्पत्ति 80 लाख रूपये दिखाई है। उनके नाम 1150 ग्राम सोना, 10 लाख रूपये कीमत की कार है।
इनैलो के धर्मबीर सिंह ने अपनी चल सम्पत्ति करीब 1 करोड़ 63 लाख व 8 करोड़ 25 लाख रूपये की अचल सम्पत्ति व 17 लाख 35 हजार रूपये का ऋण तथा 4 लाख 50 हजार रूपये की कार है। जबकि उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 20 लाख रूपये की चल सम्पत्ति व 1 करोड़ 25 लाख रूपये की अचल सम्पत्ति है व 35 लाख 20 हजार रूपये का ऋण शामिल है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *